मिशन
हमारा मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना और उन्हें चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना है। हम विशेष रूप से कमजोर और वंचित वर्ग की छात्राओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि उन्हें सामाजिक शोषण और अन्याय से मुक्त किया जा सके और उनके समग्र व्यक्तित्व का विकास हो सके।
विज़न
छात्राओं को शिक्षित और सशक्त बनाना ताकि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। हम उन्हें एक सुरक्षित, सहायक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
“ज्ञान ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। शिक्षा वह प्रकाश है जो समाज को अज्ञान के अंधकार से निकालकर प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। गिन्नीदेवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य न केवल युवा महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों का संचार करना भी है ।
हमारा सपना था कि चिड़ावा में एक ऐसा संस्थान हो जो शिक्षित नारी की आभा को चारों ओर प्रकाशित करके समाज मे शक्ति का ऐसा एक उदाहरण स्थापित करे जो भविष्य में हर नारी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बने और हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करें, इस सपने को हमने इस कॉलेज की नींव रख जीवंत किया है और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को जोड़कर हमने इस कॉलेज को एक ऐसा मंच बनाने का प्रयास किया है जहाँ छात्राएँ अपनी व्यक्तिगत व शैक्षिक क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें।
मुझे गर्व है कि श्री गिन्नीदेवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की छात्राएँ शिक्षा के साथ – साथ खेल, कला, विज्ञान, क्राफ्ट, पेंटिंग, संगीत इत्यादि में भी निपुण होकर समाज उत्थान और विकास की तस्वीर को सजग बनाने के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में ओर ऊँची उड़ान भरेंगी । मेरी शुभकामनाएँ हमेशा यहाँ अध्ययन करने वाली प्रत्येक छात्रा के साथ हैं।”
श्री नरोत्तम सत्यनारायण सेखसरिया जी
हमारी उत्कृष्टताएँ
कस्बे के मध्य स्थित
सुगम उपलब्धता
परिसर मे आधुनिक सुविधाएँ
न्यूनतम शुल्क
हमारी विशेषताएं
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
टीम वर्क और सहयोग
छात्राओं में समग्र विकास
व्यक्तिगत विकास
छात्राओं को व्यक्तिगत जीवन में सफल बनाने एवं निर्णय लेने हेतु मार्गदर्शन
छात्राओं की सुरक्षा
छात्राओं को उच्च शिक्षा शहर में ही प्राप्त होने लगी, जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं की शिक्षा दर में वृद्धि होने लगी।
महिला शिक्षा
पाठ्यक्रम

बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.)

बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com.)

मास्टर ऑफ आर्ट्स - हिंदी साहित्य (M.A. Hindi Lit.)

मास्टर ऑफ आर्ट्स - अंग्रेजी साहित्य (M.A. English Lit.)

मास्टर ऑफ आर्ट्स - अर्थशास्त्र (M.A. Economics)

मास्टर ऑफ आर्ट्स - राजनीति विज्ञान (M.A. Political Science)

मास्टर ऑफ आर्ट्स - इतिहास (M.A. History)

मास्टर ऑफ आर्ट्स / मास्टर ऑफ साइंस - भूगोल (M.A./M.Sc. Geography)
हमारी बेटियां
कविता
द्वितीय श्रेणी अध्यापिका
